० रूस्रूश्व उद्यमियों और बैंकों के बीच हुआ सीधा संवाद
धमतरी, 18 फरवरी (आरएनएस)। जिला प्रशासन धमतरी एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से रैंप योजना के अंतर्गत आज धमतरी में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं एवं शासकीय प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण प्रक्रियाओं एवं सीजीटीएमएसई योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर उद्यमियों को बैंक अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने अपने व्यवसाय से संबंधित समस्याएं एवं ऋण प्रकरणों की स्थिति साझा की। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा त्वरित समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान कई ऋण प्रकरणों पर सकारात्मक पहल करते हुए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि ऐसे संवाद कार्यक्रम रूस्रूश्व क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी उद्यमियों और बैंकों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।
०

