=आशीष श्रीवास्तव=
जगदलपुर। शहर के नए बस स्टैंड क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड परिसर स्थित एक मोबाइल दुकान के भीतर तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया।
घटना में घायल युवक की पहचान पवन गुप्ता के रूप में हुई है। हमले के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि यह वारदात अचानक हुई।फिलहाल हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

