दुर्ग,18 फरवरी (आरएनएस) जिले की पदमनाभपुर पुलिस द्वारा आम राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।सार्वजनिक स्थल पर धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डरा-धमका कर भय का वातावरण निर्मित किया जा रहा था, जिस पर त्वरित पुलिस कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.02.2026 को थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पोटिया रोड स्थित देशी शराब दुकान के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल जांगड़े बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार धारदार हथियार बरामद हुआ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिवि5धि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार रखने एवं भय का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
000

