भोपाल 18 फरवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनीÓ द्वारा 3 शावकों को जन्म देने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों के पुनस्र्थापन का मध्यप्रदेश सशक्त केंद्र बन रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के 3 वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

