भोपाल 18 फरवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मानवता की सेवा को सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तप, योग और ध्यान से चमत्कृत उनकी आध्यात्मिक यात्रा सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

