पिथौरागढ़,19 फरवरी (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में आरसेटी से 35 दिवसीय प्रशिक्षण लेने के बाद जाजरदेवल में एक महिला लक्ष्मी ने स्वरोजगार स्थापित किया है। आरसेटी के एचआर मैनेजर हिमांशु जोशी ने ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ किया और लक्ष्मी को अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा। विण ब्लाक व आरसेटी के कर्मियों ने रोडागांव जाकर महिलाओं के मशरुम उत्पादन की गतिविधियों को देखा। इस दौरान लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, खण्ड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी, एडीओ पंचायत दीपक कुमार, पुष्पा वल्दिया, नीरज द्विवेदी, पवन पाण्डेय मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

