रायपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक सदस्यों जनकलाल ठाकुर, तेजराम विद्रोही, गौतम बंदोपाध्याय, नरोत्तम शर्मा, रमाकांत बंजारे ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि भारत अमेरिका समझौता किसानों के हितों और आम जनता के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से किया जा रहा समझौता किसानों के हितों डेयरी उद्योग, कृषि तकनीकी पर आधारित उद्योग एवं अन्य बाजारों पर महंगाई को बढ़ाएगा जिससे भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे। भारत सोयाबीन, ज्वार,मक्का, गेहूं फलों, डेयरी उत्पादों पर आयात शुल्क घटाता है तो भारतीय मंडियों पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा हो जाएगा। केन्द्र सरकार से उक्त समझौते को रद्द करने के लिए 27 फरवरी को किसान मोर्चा के सदस्य राज्यपाल से मिलेंगे एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी समझौता रद्द नहीं हेाता है तो 9 मार्च ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उक्त समझौते के विरोध में केन्द्र सरकार को अवगत कराया जाएगा।
एस. शर्मा
0

