बीजापुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया है । घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2025 को पुलिस की संयुक्त पार्टी जिले के दक्षिण क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली हुई थी । इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के विस्फोट होने से एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया है । घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है ।
0

