0 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होंगे
0 675 स्नातक, 125 स्नातकोत्तर एवं 16 पीएचडी धारकों को मिलेगी उपाधियां
रायपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ अपने शैक्षणिक सत्र 2025 के विद्यार्थियों के लिए चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन 27 फरवरी को सुबह 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका होंगे जबकि अध्यक्षता डॉ. अशोक के चौहान संस्थापक अध्यक्ष एमिटी एजुकेशन ग्रुप करेंगे। समारोह में डॉ. असीम चौहान अध्यक्ष आरबीआई ईईएफ, विशिष्ट अतिथि होंगे। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीयूषकांत पाण्डेय ने दी। पत्रकारवार्ता में पाण्डेय ने बताया कि डॉ. डब्ल्यू सेल्वमुर्ति कुलाधिपति एमिटी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 816 स्नातकों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी जिनमें 675 स्नातक, 125 स्नातकोत्तर तथा 16 पीएचडी धारकों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
एस. शर्मा
0

