0-कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने से अनेक क्षेत्रों में हो रही बारिश
रायपुर, 23 फरवरी(आरएनएस)। राजधानी में आज सुबह से ही हो रही हल्की वर्षा के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी के अनेक स्थानों पर हल्की खण्ड वर्षा हुई, जिसके चलते तापमान में हल्की गिरावट आ गई है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण फिलहाल मौसम में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने के कारण अनेक क्षेत्रों मेंं तापमान कम हो गया है, उत्तरी तथा दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा होने की आसार है। एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके लगातार पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढऩे और उसके बाद यह मुड़कर उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तरफ अगले 48 घंटे में जाने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक द्रोणिका, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थत चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 23 फ रवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग के जिले संभावित है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 24 फरवरी से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक गिरावट होने का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।
आर. शर्मा

