= आशीष श्रीवास्तव =
जगदलपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान के तहत जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित बंगीय सामाजिक भवन में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री रजनीश पानीग्रही उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, स्व सहायता समूह एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया गया। साथ ही उन्हें श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शासन की योजनाओं के प्रभाव, पारदर्शिता और जनहितकारी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं जिला महामंत्री रजनीश पानीग्रही ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाएं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, पूर्व जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय सोना, नगर पालिका निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0

