लखनऊ,23 फरवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पंजाब में लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा डबल डेकर बस सोमवार को दिन में करीब 3.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई. एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 18 अन्य लोग घायल हो गये हैं. बस नंबर एचआर 55 एएस 1323 है.
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि गोसाईगंज के खेमा खेड़ा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस की रफ्तार काफी तेज थी. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी.
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को बिहार जा रही बस अचानक पलट गयी. बस पलटते ही चीख पुकार मच गयी. घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया है. मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा एनएचआई की टीम भी पहुंच गयी है. राहत और बचाव का कार्य चल रहा है. राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत हसनापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ.
सूचना मिलते ही पुलिस व एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया.
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस अचानक पलट गयी. हादसे में 5 लोगों के मौत की सूचना है. करीब 18 घायलों को ट्रामा सेन्टर रिफर किया गया है. अन्य घायलों को पास के हास्पिटल में भेजा गया है.
००

