रायगढ़ 04 मई (आरएनएस)। में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा वार—ऑपरेशन आघात के तहत एक के बाद एक रेड, तीन इलाकों से तीन आरोपी गिरफ्तार और भारी मात्रा में शराब बरामद, कार्रवाई से मचा हड़कंप। 3 और 4 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने पूंजीपथरा, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर अवैध शराब के नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया, सबसे पहले थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुमीडीह निवासी देव प्रसाद श्रीवास अपने घर आंगन में बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखा है, पुलिस टीम ने तत्काल रेड कर आरोपी को दबोचा और उसके कब्जे से दो डिब्बों में भरी करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 3,000 रुपये जब्त की, आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, इसके बाद थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मरीन ड्राइव से पंजरी प्लांट मार्ग पर घेराबंदी कर साफा बाई चौहान नामक महिला को पकड़ा जो बिक्री के लिए शराब ले जा रही थी, तलाशी में उसके पास से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर कीमत करीब 3,200 रुपये बरामद हुई और उसे भी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया, तीसरी कार्रवाई में थाना कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि जोरापाली नहर के पास एक युवक ग्राहकों का इंतजार कर रहा है, पुलिस ने मौके पर दबिश देकर अनिकेत सारथी को हिरासत में लिया और उसके पास से 35 पाव देशी व अंग्रेजी शराब कुल 6.660 लीटर कीमत लगभग 3,500 रुपये जब्त की, तीनों मामलों में धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत साफ नजर आ रही है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, बहरहाल ऑपरेशन आघात ने साफ संदेश दे दिया है कि रायगढ़ में अब अवैध शराब का धंधा करना आसान नहीं ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

