,04 मई(आरएनएस)। साइबर ठगी से लेकर नशा और गौ तस्करी तक, हर खतरे पर एक साथ वार—महासमुंद पुलिस का नवा बिहान अभियान बन रहा सुरक्षा का मजबूत कवच और हजारों लोगों तक पहुंचकर बदल रहा जागरूकता का स्तर। 3 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद के निर्देशन में पूरे जिले में नवा बिहान जागरूकता अभियान तेज रफ्तार से चलाया गया जिसमें हाट-बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंक और गांव-गली तक पुलिस टीम खुद पहुंची और लोगों को सीधे संवाद के जरिए जागरूक किया, इस अभियान के तहत ग्राम भंवरपुर के साप्ताहिक बाजार और छुईपाली हाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई, पुलिस ने साफ बताया कि फेक प्रोफाइल, साइबर स्टॉकिंग, सेक्सटॉर्शन, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से ठगी तेजी से बढ़ रही है और इनसे बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है, लोगों को सलाह दी गई कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें, अनजान लिंक और एपीके फाइल्स से दूरी बनाए रखें, मजबूत पासवर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें, अभियान में यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर डराकर पैसे नहीं मांगती और ऐसे कॉल आने पर घबराने की बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई, साथ ही संवाद व्हाट्सएप हेल्प डेस्क नंबर 9479229939 को लॉन्च कर लोगों से अपील की गई कि इस नंबर पर गुप्त या सामान्य शिकायत आसानी से भेज सकते हैं और उनकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी, पुलिस ने गौ तस्करी रोकने, नशा मुक्त समाज बनाने और आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग पर भी जोर दिया, इस पूरे अभियान में 1000 से अधिक लोग सीधे जुड़कर लाभान्वित हुए और पुलिस-जनता के बीच भरोसे की नई कड़ी मजबूत हुई, बहरहाल नवा बिहान केवल एक अभियान नहीं बल्कि चेतावनी भी है कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

