मोहला-मानपुर ,04 मई(आरएनएस)। महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी में भरे गए मवेशी, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा पिकअप—क्रूरता की तस्वीर सामने आई और दो आरोपी मौके पर गिरफ्तार, बाकी फरार। 4 मई 2026 को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के थाना गोटाटोला क्षेत्र में उस वक्त बड़ा खुलासा हुआ जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गिधाली में डोमन सिंह के घर के पास बृजलाल जुर्री के खेत के करीब दबिश दी और ष्टत्र 07 हृङ्ख 1736 नंबर की पिकअप को घेराबंदी कर पकड़ लिया, वाहन की तलाशी लेते ही अंदर का मंजर चौंकाने वाला था जहां 04 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर अमानवीय तरीके से भरा गया था, बिना किसी वैध दस्तावेज, बिना स्वास्थ्य परीक्षण और बिना भोजन-पानी की व्यवस्था के इन्हें अवैध रूप से महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी की जा रही थी, मौके पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी डोमेंद्र विश्वकर्मा और मनोहर लाल को गिरफ्तार किया जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ङ्घ. क्क. स्द्बठ्ठद्दद्ध के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल और एसडीओपी नोहर लाल मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई, जांच में साफ हुआ कि पशुओं के साथ क्रूरता बरती जा रही थी जिसके चलते थाना गोटाटोला में अपराध दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और पशु परिवहन अधिनियम की धारा 47, 48, 49, 50, 52 के तहत केस दर्ज किया गया, बरामद मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही पूरी की गई और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूछताछ के जरिए नेटवर्क खंगाला जा रहा है, बहरहाल यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की नजर सख्त है और कानून से बच निकलना अब आसान नहीं।
००(मोहला-मानपुर)पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे मवेशी, गोटाटोला पुलिस की रेड में 2 आरोपी गिरफ्तार

००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी