नई दिल्ली,04 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पार्टी मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी मशहूर बंगाली परिधान धोती-कुर्ता में नजर आए. पीएम मोदी जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे वहां पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित थे.
बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे पीएम मोदी अपने परिधान के जरिए एक संदेश भी दे रहे थे. बता दें कि पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान प्रचार किया था. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी मोर्चा संभाल रखा था.
वहीं मंच पर जब पीएम नरेंद्र मोदी को माला पहनाने की बारी आई तो पीएम ने खुद माला न पहनकर वहां मौजूद पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन को अपने हाथ से माला पहना दी. इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की बधाई भी दी.
इसी क्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है. पीएम के संबोधन और पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न साफ दिखाई दे रहा था.
भाजपा पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. पार्टी ने राज्य में टीएमसी को सत्ता से हटाकर वहां सरकार बनाएगी
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

