छतरपुर।(आरएनएस)।उत्तराखंड की पावन भूमि बद्रीनाथ धाम पर 6 मई से मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेष साधना प्रारंभ होने जा रही है। यह साधना 21 दिन की होगी। इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साधना के महत्व को बताते हुए कहा कि मन, इंद्रियों और स्वयं पर नियंत्रण ही सच्ची साधना का मूल है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन और संयम को अपनाएं जिससे आध्यात्मिक उन्नति संभव हो सके।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में 26 मई से 30 मई तक बद्रीनाथ धाम में सत्यनारायण कथा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बागेश्वर धाम शिष्य मंडल शामिल होगा। यह कथा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का भी संदेश देगी।अपने संदेश में महाराज श्री ने सभी भक्तों से अपील की कि वे अपना स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम की मर्यादा और व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह भी किया।
०
००००००००००००००

