कोरबा 24 फरवरी (आरएनएस)। जिले के पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दमिया में आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हिरण की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वन विभाग ने रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया।
पाली के निकट ग्राम दमिया में चारा और पानी की तलाश में ग्राम के निकट पहुंचे एक हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने किसी तरह हिरण को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बुरी तरह से घायल हो चुके हिरण को सुरक्षित कर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान बेजुबान प्राणी की मृत्यु हो गई।
प्रतिवर्ष ग्रीष्म ऋतु के साथ ही पहाड़-जंगल में चारा पानी कम होने के साथ ही हिरण, चीतल के झुंड की आमद ग्राम के करीब होने लगती है और कभी सड़क दुर्घटना में तो कभी आवारा कुत्तों के हमलों में कई हिरण, चीतल की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है।
०००

