वॉशिंगटन ,24 फरवरी । अमेरिका के राष्ट्रपति ष्ठशठ्ठड्डद्यस्र ञ्जह्म्ह्वद्वश्च के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के 21 वर्षीय युवक को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोली मार दी। बताया गया है कि संदिग्ध के पास एक शॉटगन और फ्यूल कैन था। घटना स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 1:30 बजे हुई, जब उसने पाम बीच स्थित एस्टेट के उत्तरी गेट से अनधिकृत प्रवेश करने की कोशिश की। उस समय एक अन्य वाहन बाहर निकल रहा था।
चेतावनी के बाद की गई फायरिंग
पाम बीच काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ के अनुसार, संदिग्ध को हथियार नीचे रखने का आदेश दिया गया। उसने गैस कैन नीचे रख दिया, लेकिन शॉटगन को फायरिंग पोजीशन में उठा लिया। इसके बाद एक डिप्टी और दो सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोली चलाई, जिससे वह मौके पर ही मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस या शेरिफ कार्यालय का कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। घटना एस्टेट के नॉर्थ गेट के पास आंतरिक सुरक्षा दायरे में हुई। उस समय ट्रंप मार-ए-लागो में मौजूद नहीं थे।
एफबीआई की जांच
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एफबीआई के मियामी फील्ड ऑफिस के स्पेशल एजेंट इनचार्ज ब्रेट स्काइल्स ने कहा कि एजेंसी सभी साक्ष्य जुटा रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों की सहायता से जांच जारी है। एस्टेट के आसपास रहने वाले लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने बाहरी सुरक्षा कैमरों के फुटेज की जांच कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान ऑस्टिन टकर मार्टिन (कैमरून, नॉर्थ कैरोलिना) के रूप में हुई है। उसकी गाड़ी से शॉटगन के कारतूस का एक डिब्बा भी बरामद हुआ। बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले उसके परिवार ने उसके लापता होने की सूचना दी थी।
बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच घटना
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर लिखा कि सीक्रेट सर्विस ने तेजी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए खतरे को निष्क्रिय कर दिया। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि एजेंसी जांच के लिए सभी जरूरी संसाधन लगा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंताएं सामने आ चुकी हैं। 2024 के चुनाव अभियान के दौरान पेन्सिलवेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई थी। इसके कुछ महीने बाद वेस्ट पाम बीच स्थित उनके गोल्फ क्लब के पास एक अन्य हथियारबंद व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया था।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

