= आशीष श्रीवास्तव =
जगदलपुर, 24 फरवरी (आरएनएस)। 18वीं लोकसभा के लिए गठित भारत-नेपाल संसदीय मैत्री समूह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह बस्तर क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय माना जा रहा है।
सांसद महेश कश्यप ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध अत्यंत गहरे और प्राचीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन करते हुए वे दोनों देशों के बीच संसदीय संवाद, आपसी सहयोग और मैत्री संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि बस्तर के एक जनप्रतिनिधि के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। यह नामांकन न केवल उनके लिए, बल्कि समूचे बस्तर अंचल के लिए सम्मान और गौरव का क्षण है।
0

