कोरबा, 24 फरवरी (आरएनएस)। जिले के केंदई वन परिक्षेत्र में स्थित वन प्रबंधन समिति करैइहापारा की बैठक कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के निर्देशानुसार एवं केंदई रेंजर अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक में वनों को आग से बचाने, वन्य प्राणियों की जीवन सुरक्षा तथा पेड़ों की कटाई कड़ाई के साथ रोकने पर चर्चा की गई। बैठक में वनप्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबा राम यादव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, ग्राम सरपंच मनीता पैकरा, उपसरपंच, सीएफओ मंगल सिंह नायक, वन रक्षक पवन बिंझवार, फलसाय, सुकुल राम, रमन सिंह, बालम सिंह, रामेश्वर सिंह, सुमेंद्र सिंह, संभल राय, विजय, भलसाय, अनजल, तुलेश्वर, बंधुराम के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गर्मी, तेंदूपत्ता एवं महुआ सीजन आते ही वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में हमारे समक्ष इसे रोकने की चुनौती रहती है। ग्रामीणों व वन विभाग के प्रयास से इसे रोका जा सकता है। अतरू महुआ बीनने तथा तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए न तो वनों में स्वयं आग लगाएं और न ही अन्य लोगों को लगाने दें, उन्हें रोकने के लिए प्रेरित करें। वनों में आग लगने से पेड़ों को तो नुकसान होता ही है साथ ही वहां मौजूद वन्य प्राणियों की जान भी संकट में चला जाता है। चर्चा उपरांत बैठक में उपस्थित लोगों ने वनों में आग की घटनाएं रोकने तथा वन्य प्राणियों की रक्षा करने का शपथ लिया। उन्हें शपथ सीएफओ मंगल नायक ने दिलाई।
0

