अयोध्या 24 फरवरी (आरएनएस)। श्री लक्ष्मी चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा गौहनिया सलोनी में नए नि:शुल्क सिलाई सेंटर शुभारंभ कराया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप राष्ट्रीय लोकदल अवध प्रांत अध्यक्ष राम सिंह पटेल छोटे लाल यादव सपा महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष श्री जितेंद्र प्रजापति शिव बक्श सागर ने दीप प्रज्वलित कर सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने कहां की ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे योगदान की सराहना की तथा भविष्य में जो भी सहयोग ट्रस्ट के सहयोगी चाहेंगे उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे तथा स्थानीय लोगों से निवेदन किया कि जो भी सिलाई सीखना चाहते हैं उनके लिए ट्रस्ट निशुल्क सुविधा उपलब्ध करा रहा है लोग आए और एक रोजगार सीखे जिससे लोगों को एक रोजगार का अवसर मिल सके। राष्ट्रीय लोकदल के अवध प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट का सराहनीय पहल है विगत कई वर्षों से गरीब असहाय तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए हर प्रकार से सहायता करने का प्रयास करता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र भेंट कर किया गया कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की महासचिव शैलेश शर्मा ने किया निशुल्क सिलाई केंद्र की संचालिका खुशबू ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर रिंकी यादव अमरीश चंद पांडे अंशिका सिंह लक्ष्मी देवी रंजीत वर्मा विजय जायसवाल विजय वर्मा राम जन्म राम आशीष शिवकुमार इंद्रजीत विकास चौधरी राजेश प्रजापति गीता देवी राज प्रजापति नैंसी आदि लोग मौजूद रहे।

