लालगंज प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम समीप रेवत बाबा धाम में चल रही श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथाव्यास आचार्य आकाश जी महराज ने बताया कि प्रभु श्रीराम के भाई भरत ने भातृप्रेम का ऐसा अनूठा उदाहरण पेश किया जो इतिहास बन गया। भगवान श्रीराम केे भातृप्रेम के साथ ही मां व पिता के साथ पुत्र का प्रेम एवं मर्यादित पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कथा प्रसंग में कथाव्यास ने कहा कि हम सभी को समाज से विलुप्त हो रही परम्पराओं एवं संस्कृति को बचाना होगा। आयोजक रामकृष्ण मिश्र नगरहा ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस मौके पर करूणेश मिश्र, विपुल मिश्र, स्वामी जितेन्द्र, माता प्रसाद उपाध्याय, कैलाशपति मिश्र, अखिलेश मिश्र, ददन आदि मौजूद रहे।

