सुकमा, 25 फरवरी (आरएनएस)। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के तहत की गई, जो 22 तारीख से लगातार जारी था।
मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में ?22 लाख का इनामी डिप्टी प्लाटून कमांडर जगयेश शामिल है, जो सुकमा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा माओवादी रत्ना है, जिस पर ?1.65 लाख का इनाम घोषित था और वह बीजापुर जिले का रहने वाला था। दोनों पर 11 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप थे।

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से ्र्य-47, स्रुक्र राइफल, 6 क्चत्ररु ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। एंटी-नक्सल ऑपरेशन के एडीजी संजीव पांडा ने इस सफलता की पुष्टि की है।
इस बीच, एक अन्य घटना में नक्सली कमांडर मल्लेश ने छोटेबेठिया कैंप में ्र्य-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी है और जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
००००,

