रायपुर, 25 फरवरी (आरएनएस)। विधानसभा प्रश्रकाल के दौरान सीएसआर मद से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का अरोप विधायकों ने लगाया। कांग्रेस, विधायक व्यास कश्यप, भाजपा के अनुज शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस पूरे मामले में कलेक्टर द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही की जाती है। भूपेश बघेल ने कहा कि कलेक्टर की क्या हैसियत है। जनप्रतिनिधि इससे बड़ा होता है। व्यास कश्यप ने कलेक्टर द्वारा जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई अनुशंसा को उपेक्षित करने का आरोप लगाया है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सीएसआर मद से कार्य कराने की घोषणा नहीं कर सकता। सीएसआर मद का मामला केन्द्र में चला गया है। कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि जीएसडब्ल्यू तथा अन्य निजी कंपनियों द्वारा सीएसआर मद का उपयोग मनमाने ढंग से किया जाता है।
आर. शर्मा
०००

