राजनांदगांव,25 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिस जवानों को नगद ईनाम 10 हजार रूपये प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बता दें कि दिनांक 22-02-2026 को ग्राम भैंसरा, बाबा आम बगीचा में नदी के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला जिसेका अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दिया गया है। सूचना पर थाना डोंगरगढ़ में धारा 103(1) 61 (2), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा थाना डोंगरगढ़ एवं सायबर थाना की टीम बनाकर अज्ञात मृतिका एवं घटना कारित करने वाले आरोपियों के संबंध में जल्द पता तलाश करने हेतु निर्देश दिया गया। जिस पर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मृतिका की पहचान पुर्णिमा नेताम पति सुनील कुमार नेताम उम्र 35 वर्ष निवासी रविदास नगर/मायका ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ राजनांदगांव के रूप में की गई। इसके तत्काल बाद आरोपियों की पतासाजी किया गाय जिसमें आरोपी:- (01) सुनील वंजारी पिता स्व. रमाधन वंजारी उम्र 45 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद, हॉल पता मोतीपुर, राजनांदगांव (ओपी चिखली) (मुख्य आरोपी / मृतिका का पति) (02) ज्योतिष सिंह नेताम पिता स्व. सदराम नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी छिरपानी, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (सह-आरोपी) एवं (03) नीलकंठ साहू पिता स्व. भुनेश्वर साहू उम्र 71 वर्ष निवासी ग्राम मोहंदीपार, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद (छ.ग.) (साक्ष्य छुपाने में सहयोगी) इन तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से घेराबंदी कर पकड़े और अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे में सुलझाने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा थाना डोंगरगढ़ एवं सायबर सेल में पदस्थ 32 अधिकारियों एवं कर्मचारी जो इस अंधे कत्ल को सुलझाने में सक्रिय भूमिकी निभाई उनको नगद ईनाम 10 हजार रूपये प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
000

