लल्ला एंथम: ए वार्निंग फ्रॉम सूबेदार को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, प्राइम वीडियो और टी-सीरीज ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म सूबेदार के ऑफिशियल सॉन्ग वीडियो लल्ला को रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में हैं. यह गाना पूरी तरह से जोश और शानदार विजुअल्स से भरपूर है, जो सूबेदार अर्जुन मौर्य की ताकत, गर्व और उनके अटूट उसूलों को बखूबी दिखाता है. रोहन-विनायक के म्यूजिक और ऋषि उपाध्याय के लिखे इस गाने को विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है. यह ट्रैक फिल्म की कहानी के बीच चल रहे तनाव और टकराव को एक म्यूजिकल मुकाबले के जरिए पेश करता है. वैसे भी सूबेदार में अनिल कपूर सनी देओल जैसा एक्शन दिखा रहे हैं.
लल्ला गाने की धुन और उसकी रफ्तार पर्दे पर बढ़ते तनाव को बखूबी दिखाती है, जिसमें फिल्म के कुछ दमदार और रफ-टफ सीन्स की झलकियां भी देखने को मिलती हैं. वीडियो में आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, फैसल मलिक, मोना सिंह और राधिका मदान के किरदारों की प्रभावशाली झलकियां दिखाई गई हैं, जो सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) की कहानी और उनके इमोशनल सफर को और भी गहरा बनाती हैं.
लल्ला सॉन्ग के सिंगर विशाल ददलानी ने कहा, जब लल्ला पहली बार एंथम के तौर पर आया था, तो लोग इसकी एनर्जी से तुरंत जुड़ गए थे. लेकिन एक पूरे गाने के रूप में यह और भी गहरा है, और मुझे इसकी सधी हुई इंटेंसिटी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. /यह अपनी जगह पर डटे रहने और अपनी पहचान बनाए रखने की भावना को समेटे हुए है. रिकॉर्डिंग के दौरान, मैं चाहता था कि मेरी आवाज उस मजबूती और संकल्प से मेल खाए, जो अनिल सर स्क्रीन पर लेकर आए हैं. यह गाना उसी भरोसे को दिखाता है, यह जितना दबदबे के बारे में है, उतना ही अंदरूनी ताकत के बारे में भी है.
सूबेदार का प्रीमियर 5 मार्च को खास तौर पर प्राइम वीडियो इंडिया पर होने जा रहा है. यह फिल्म भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

