सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म मां इंटी बंगारम सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आने को तैयार है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से इसने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। यह फिल्म महिलाओं के लीड रोल वाली पहली तेलुगु फिल्म बन गई है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर आएगी।
‘मां इंटी बंगारामÓ अपनी रिलीज के 28 दिन बाद 17 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। घोषणा करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा, 17 जुलाई को बस देखते जाओ हम उन सभी को बुरी तरह हरा देंगे। प्यार से, मेरे दोस्त। ‘मां इंटी बंगारामÓ 17 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग करेंगी।Ó
हालांकि, घोषणा में यह नहीं बताया गया कि फिल्म तेलुगु के अलावा किन भाषाओं में स्ट्रीम होगी, फिर भी कई लोगों को यह जानने की उत्सुकता थी कि क्या यह हिंदी में भी उपलब्ध होगी। जियोहॉटस्टार वेबसाइट के अनुसार, मां इंटी बंगारम हिंदी में रिलीज नहीं होगी, लेकिन तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

