फिल्ममेकर सोहम शाह की आगामी मैथोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म तुम्बाड का सीक्वल यानी तुम्बाड 2 की शूटिंग शुरू हो गई है. मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही इसकी जानकारी दी थी और मुहूर्त शॉट की कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें शेयर की थी. अब, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया है.
सोहम शाह की हॉरर फिल्म तुम्बाड 2018 में एक बड़ी हिट साबित हुई थी. इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे डरावनी और अनोखे ढंग से बनी हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है. इसकी जबरदस्त सफलता के बाद, फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
सोहम शाह ने आधिकारिक तौर पर तुम्बाड 2 की रिलीज़ डेट का एलान किया है. बता दें कि तुम्बाड 2 2026 में सिनेमाघरों में नहीं आएगी. इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा.
सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तुम्बाड 2 का एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है. मेकर्स ने इस हॉरर फिल्म की ग्रैंड रिलीज के लिए 3 दिसंबर, 2027 की तारीख तय की है. इस पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, एक गुनाहों भरा अतीत, एक मनहूस भविष्य. भूख बढ़ रही है, लालच की विरासत जारी है. अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लें: तुम्बाड 2 आ रही है 3. 12. 2027 को.
इसी महीने की शुरुआती हफ्ते में मेकर्स ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया था और फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. मोशनल पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, आशीर्वाद और कृतज्ञता के साथ, तुम्बाड 2 का सफर शुरू होता है. हम सब मिलकर इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आए हैं.
तुम्बाड 2 के साथ, मेकर्स इसकी कहानी का दायरा को और बड़ा करने की सोच रहे हैं, लेकिन वे फिल्म के ओरिजिनल अंदाज को भी जोड़े रखना चाहते है, जिसने पहली हॉरर फिल्म को सबसे अलग और देखने लायक बनाया था.
रिपोर्ट के अनुसार, तुम्बाड 2 में सोहम शाह के साथ मुख्य भूमिका में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे. आदेश प्रसाद, जो तुम्बाड के सह-निर्देशक थे, इस सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं. सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 3 दिसंबर को 2027 में सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने उतरेगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

