वॉशिंगटन ,26 फरवरी । दुनिया के प्रमुख उद्योगपति और परोपकारी क्चद्बद्यद्य त्रड्डह्लद्गह्य एक बार फिर दिवंगत वित्तीय अपराधी छ्वद्गद्घद्घह्म्द्ग4 श्वश्चह्यह्लद्गद्बठ्ठ से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में हैं। हाल में सार्वजनिक हुए दस्तावेजों के बाद बढ़े विवाद के बीच गेट्स ने अपनी संस्था के कर्मचारियों से आंतरिक बैठक में माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ जुड़ाव रखना एक बड़ी गलती थी।
बिल गेट्स ने अपनी संस्था बिल गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा है कि उनसे बड़ी गलती हुई है। सूत्रों के अनुसार, एक आंतरिक टाउनहॉल मीटिंग में गेट्स ने अपने पुराने संबंधों को लेकर सवालों का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को उससे मिलवाना एक बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि इस फैसले के कारण संगठन के लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसके लिए वे जिम्मेदारी लेते हैं। बैठक के दौरान गेट्स ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ निजी संबंध रहे थे, जिनका उल्लेख हालिया दस्तावेजों में किया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इन संबंधों का एपस्टीन से जुड़े आपराधिक मामलों या पीडि़तों से कोई संबंध नहीं था।
‘मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं कियाÓ: बिल गेट्स
यह विवाद तब फिर से उभरा जब अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें सार्वजनिक हुईं, जिनमें गेट्स और एपस्टीन की कई मुलाकातों का जिक्र है। कुछ तस्वीरों में गेट्स उन महिलाओं के साथ नजर आए, जिनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, टाउनहॉल मीटिंग के दौरान बिल गेट्स ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो निजी संबंध रूसी महिलाओं के साथ थे, जिनका जिक्र इन फाइल्स में किया गया है। हालांकि उन्होंने कर्मचारियों से कहा, मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया और न ही ऐसा कुछ देखा।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

