नई दिल्ली ,26 फरवरी (आरएनएस)। सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल की नई नवेली दुल्हन का वीडियो और तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, रावलपिंडी के एक मौलाना हाकिम साहब ने हाल ही में अपने से 44 साल छोटी महिला से निकाह किया। निकाह के बाद इस जोड़े ने प्रोफेशनल अंदाज में ब्राइडल फोटोशूट कराया। यही फोटोशूट अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका है। वायरल वीडियो में मौलाना साहब अपनी दुल्हन के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। एक क्लिप में वह दुल्हन की गोद में सिर रखकर कैमरे के लिए पोज देते दिखाई देते हैं। वहीं, शूट के दौरान फोटोग्राफर के परफेक्ट एंगल के लिए जमीन पर लेटने और इधर-उधर भागने की झलक भी वीडियो में कैद है, जिस पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, एक अन्य वीडियो में दुल्हन हिंदी फिल्म एक था टाइगर के लोकप्रिय गीत दिल दियां गल्लां को गुनगुनाती नजर आती हैं। इस गीत को मूल रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर फिल्माया गया था। वीडियो में मौलाना साहब भी दुल्हन का साथ देते दिखाई देते हैं। जहां कुछ लोग इस जोड़े को उनकी निजी जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल यह फोटोशूट सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

