मुुंबई ,26 फरवरी (आरएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (हृष्टक्क) में एक नए युग की शुरुआत हुई है। दिवंगत नेता अजित पवार के निधन के ठीक एक महीने बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बारामती में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में अजित पवार की असामयिक मृत्यु के बाद से ही पार्टी के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज थीं। वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पार्टी की कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। सुनेत्रा पवार न केवल पार्टी की कमान संभालेंगी, बल्कि वे अपने दिवंगत पति की जगह महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

