हरिद्वार,26 फरवरी (आरएनएस)। राजकीय विद्यालयों में शिक्षण स्तर सुधारने के लिए ‘द टीचर ऐपÓ आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण में दक्ष बनाया जाएगा। जनपद के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम पहल की है। भारती एयरटेल फाउंडेशन, नीति आयोग और जिला प्रशासन हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में ‘द टीचर ऐपÓ आधारित ऑनलाइन शिक्षक प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ विकास भवन रोशनाबाद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया। सीडीओ डॉ. मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप तैयार यह एप शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण, बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान, कक्षा प्रबंधन और नवीन शिक्षण विधाओं में दक्ष बनाएगा। इससे शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल संसाधन उपलब्ध होंगे और शिक्षण पद्धति अधिक प्रभावी बनेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने सभी शिक्षकों से एप का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। डायट रुड़की के प्राचार्य मेराज अहमद ने इसे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया। कार्यक्रम में नीति आयोग के प्रतिनिधि ले. कर्नल जितेंद्र कुमार वर्मा ने वर्चुअली संबोधित किया। संजय वत्स को ‘प्रोएक्टिव टीचरÓ सम्मान से नवाजा गया। मंच संचालन संतोष रावत ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

