रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। शेरपुर खेलमऊ गांव में पड़ोसियों के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। पीडि़त पक्ष ने पड़ोसियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। लखनौता चौकी क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी दो सगे भाई अमित कुमार और कार्तिक झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। आरोप है कि दोनों भाई अक्सर मुकेश के घर के मुख्य गेट के सामने कूड़ा डालते हैं। बीती 26 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे जब मुकेश ने कूड़ा डालने से मना किया तो विपक्षी दोनों भाई आगबबूला हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

