रायपुर, 30 जून (आरएनएस)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे बहुआयामी अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन एनडीपीएस आरोपी मुकेश उर्फ मुकेश बनिया की करीब 42 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों पर स््रस्नश्वरू्र सक्षम प्राधिकारी, मुंबई से फ्रीजिंग ऑर्डर कन्फर्म कराया है। इससे पहले पुलिस नशा तस्कर रवि साहू की संपत्तियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई कर चुकी है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चल रहे सूखे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त डीसीपी तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी की वित्तीय जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी और उससे जुड़े लोगों के नाम पर एक मकान और तीन वाहन ऐसे हैं, जिन्हें कथित तौर पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदा गया था।
पुलिस के प्रस्ताव पर हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल की धारा 68-स्न(1) के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई, जिसे स््रस्नश्वरू्र के सक्षम प्राधिकारी ने उपलब्ध दस्तावेजों और वित्तीय जांच के आधार पर मंजूरी दे दी। अब इन संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बेचा, गिरवी रखा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।
पुलिस के अनुसार, मुकेश उर्फ मुकेश बनिया के खिलाफ पहले से 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट, हत्या, बलवा, मारपीट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। 26 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 6.119 किलोग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और 2400 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। पुलिस इससे पहले आरोपी के आधुनिक तकनीक से संचालित गांजा हाइडआउट का भी खुलासा कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही, 1988 के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी कराया जा चुका है। अब उसकी संदिग्ध संपत्तियों पर फ्रीजिंग ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद अवैध आर्थिक नेटवर्क पर भी प्रभावी प्रहार हुआ है।
अब संबंधित पक्षों को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष संपत्तियों के वैध आय स्रोत के साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। यदि वैध स्रोत साबित नहीं हो सका तो नियमानुसार इन संपत्तियों को स्थायी रूप से शासन के पक्ष में जब्त (फॉरफीचर) करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि रायपुर पुलिस केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों और आर्थिक तंत्र को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

