रायपुर , 30 जून (आरएनएस)। समाज सेवी संस्था चरामेति फाउंडेशन द्वारा ‘चरामेति शिक्षा सेवा ‘ के अंतर्गत आज राजधानी रायपुर के खो खो पारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों को कॉपी आदि लेखन सामग्री का वितरण किया गया।
फाउंडेशन के राजेंद्र ओझा ने बताया कि सत्र के प्रारंभ में ही दी गई इन सामग्रियों से छात्र आसानी से रूचि पूर्वक पढ़ाई कर सकेंगे । शाला के शिक्षकों एवं छात्रों में भी उत्साह और प्रसन्नता देखी गई।
यह कार्यक्रम कुलदीप सिंह जी होरा, डॉ, मृणालिका ओझा, सुनीला बेन पंड्या, सुभाषिनी जतीन्दर भनोट, मेहुल भाई पटेल, वीरेंद्र आडिल, जी. पी. अखिलेश, तन्मय बोस, दीपेश, भरत आदि की उपस्थिति में और उनके सहयोग से संपन्न हुआ।*
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

