*दुबई से भारत लाया गया फरार अपराधी, आंध्र पुलिस के हवाले किया, जारी था इंटरपोल रेड नोटिस*
नई दिल्ली 26 Feb. (Rns) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय में चलाए गए एक अभियान में गुरुवार को एक फरार अपराधी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया। इस अपराधी के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीबीआई ने एक बयान में कहा, अनिल कुमार रेड्डी येड्डुला पर आंध्र प्रदेश पुलिस की ओर से कई मामले दर्ज हैं। वह धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक धमकी के आरोपों में वांछित था। दुबई पुलिस की टीम येड्डुला को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाई, जहां उसे आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर पांच सितंबर, 2022 को उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाई थी। उसे यूएई में गिरफ्तार किया गया और भारत प्रत्यर्पित किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल और त्रिभुवन दत्त सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

