विशाल भारद्वाज की लिखी और डायरेक्ट की हुई ‘ओ रोमियोÓ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है जो हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है. शाहिद और तृप्ति अलावा, ‘ओ रोमियोÓ में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल ने अहम रोल प्ले किया है साथ ही विक्रांत मैसी का भी फिल्म कैमियो भी है. कहने की ज़रूरत नहीं है, यह साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म नहीं कर पाई. पहले हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब दूसरे हफ्ते में ये लगातार मंदी झेल रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘ओ रोमियोÓने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
शाहिद कपूर की पिछले साल आई देवा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में ‘ओ रोमियोÓ से उम्मीद थी कि यह फिल्म एक्टर के करियर को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी हालांकि, फिल्म ने दर्शकों को निराश किया और ये उन्हें थिएटर तक खींचने में नाकाम रही. इसे फिल्म देखने वालों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस नंबर भी यही दिखाते हैं. हालांकि विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. लेकिन उसके बाद से, इसके कलेक्शन में गिरावट आने लगी और दूसरे हफ्ते में तो इसकी कमाई चौपट ही हो गई है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओ रोमियोÓ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
इसके बाद 8वें दिन फिल्म की कमआई 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़, 10वें दिन 3.15 करोड़, 11वें दिन 1.6 करोड़ और 12वें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. अब, सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई अब 60.25 करोड़ रुपये हो चुकी है. ग्लोबल लेवल पर, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अभी 92.95 करोड़ रुपये हुआ है.
‘ओÓरोमियोÓ ने अच्छी रफ़्तार बनाए रखी है, लेकिन यह शाहिद कपूर की करियर-डिफाइनिंग फिल्मों के स्टैंडर्ड तक नहीं पहुंची है. ‘पद्मावतÓ 302.15 करोड़ के साथ उनकी सबसे ज़्यादा हिंदी नेट ग्रॉसर है, जबकि ‘कबीर सिंहÓ 278.8 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ ने 85.16 करोड़ और ‘आर… राजकुमारÓ ने 65.95 करोड़ जमा किए थे. ‘ओ रोमियोÓ ने अब लगभग ‘उड़ता पंजाबÓ के 60.33 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ ही दिया है. इसी के साथ ये शाहिद कपूर की टॉप पांच सबसे ज़्यादा हिंदी नेट ग्रॉसर में शामिल हो गई है.
ओरोमियो को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अहम रोल में हैं. मेन कास्ट में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी शामिल हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

