चंडीगढ़ 27 Feb, (Rns) : स्कूल ऑफ एमिनेंस पंजाब की शिक्षा क्रांति का सबसे अहम कदम हैं। पंजाब सरकार ने 118 स्कूल आफ एमिनेंस खोले हैं। ये स्कूल बेहतरीन सुविधाओं से लैस हैं। इनमें बेहतरीन खेल मैदान हैं। इन स्कलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ ही उनके मानसिक और शारीरिक विकास अच्छे से हो इसपर भी ध्यान दिया जाता है। शिक्षा क्रांति लाकर पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का रास्ता साफ कर दिया है। खासतौर पर सरकारी स्कूलों का तो कायाकल्प ही कर दिया गया। स्कूल ऑफ एमीनेंस शिक्षा क्रांति में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। पंजाब सरकार के ये स्कूल ऑफ एमिनेंस, प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। इनमें पढऩे वाले छात्रों की ड्रेस प्राइवेट स्कूलों की तरह ही आकर्षक है। इस ड्रेस को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), बंगलुरु से डिजाइन करवाया गया है और सरकार इसे मुफ्त में छात्र और छात्राओं को दे रही है। 82,000 बच्चों से शुरू होकर आज स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 2 लाख बच्चे एनरोल हो चुके है। अब बच्चे प्राइवेट स्कूल छोडक़र अपने माता-पिता से इन स्कूलों में एडमिशन कराने की जिद कर रहे हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस एक ऐसा मॉडल है, जिसे न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश में दोहराया जा सकता है। स्कूल ऑफ एमिनेंस की अवधारणाएँ पारंपरिक शिक्षण विधियों से परे हैं। इनका निर्माण अत्याधुनिक शिक्षा, बुनियादी ढांचे और छात्र विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण की नींव पर किया गया है। इन स्कूलों को रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उन मूल्यों को विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं होगा। पंजाब सरकार भी सरकारी स्कूलों की हालत बदलने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी उद्देश्य से सरकारी स्कूलों की चारदीवारी का निर्माण कार्य भी तेजी से किया गया। इसके अलावा पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सुरक्षा तैनात की गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन स्कूलों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, इंटरेक्टिव टचस्क्रीन और लिफ्ट शामिल हैं। छात्रों को मेडिकल और नॉन-मेडिकल दोनों क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए यह स्कूल बनाया गया है। सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। पंजाब सरकार ने 118 उत्कृष्ट विद्यालयों और 17 बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए परिवहन सुविधाएं शुरू कीं, जिससे स्टूडेंट्स को काफी लाभ हुआ। सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी स्कूलों में और सुधार के लिए शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों से सुझाव इकट्ठे करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

