न्यूयॉर्क ,27 फरवरी । कुख्यात वित्त कारोबारी जेफरी एपस्टेन से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक स्ह्लद्गश्चद्धद्गठ्ठ ॥ड्ड2द्मद्बठ्ठद्द दो महिलाओं के बीच नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तस्वीर में दोनों महिलाओं ने काले रंग की बिकिनी पहन रखी है और उनके चेहरे ढंके हुए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि फोटो कब और कहां ली गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हॉकिंग के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रोफेसर हॉकिंग ने 20वीं सदी में भौतिकी के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया और वे मोटर न्यूरॉन बीमारी से लंबे समय तक संघर्ष करने वाले व्यक्तियों में से एक थे। बयान में कहा गया कि उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह के अनुचित आचरण का संकेत निराधार और भ्रामक है। हॉकिंग का 2018 में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे दशकों तक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझते रहे और व्हीलचेयर व वॉइस सिंथेसाइजऱ की मदद से जीवन व्यतीत कर रहे थे।
2006 की कॉन्फ्रेंस से जुड़ा संदर्भ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2006 में हॉकिंग उन वैज्ञानिकों के समूह का हिस्सा थे जिन्होंने एपस्टीन द्वारा प्रायोजित एक कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था। यह कार्यक्रम कैरिबियन के सेंट थॉमस द्वीप पर आयोजित हुआ था, जो एपस्टीन के निजी द्वीप के नजदीक स्थित है। उस समय तक एपस्टीन पर लगे गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे।
पुराने आरोपों का भी जिक्र
एपस्टीन से जुड़ी अदालती फाइलों में पहले भी हॉकिंग का नाम आया था, जब ङ्कद्बह्म्द्दद्बठ्ठद्बड्ड त्रद्बह्वद्घद्घह्म्द्ग ने दावा किया था कि उन्होंने वर्जिन आइलैंड्स में एक कथित पार्टी में हिस्सा लिया था। हालांकि, हॉकिंग पर कभी भी आधिकारिक रूप से किसी आपराधिक कृत्य का आरोप तय नहीं हुआ।
गौरतलब है कि 2019 में जेल में एपस्टीन की मौत से पहले उन पर कई गंभीर आरोप लंबित थे। ताजा दस्तावेजों के सामने आने के बाद एक बार फिर हाई-प्रोफाइल नामों को लेकर बहस छिड़ गई है, लेकिन किसी भी दावे की पुष्टि के लिए आधिकारिक जांच और न्यायिक निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

