चम्पावत,27 फरवरी (आरएनएस)। अल्पाइन कांवेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी हई। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल पेश किए। शुक्रवार को स्कूल के अध्यक्ष अशोक अधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सचिन पंत ने किया। प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा होती है। प्रबंधक डीडी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रियंका वर्मा, दीप माला राय, दीक्षा पंत, सूरज जोशी, सूरज बोहरा, हेमा बोहरा, गीता माहरा, कृष्णा जोशी, विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

