पिथौरागढ़,27 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस ने होली को लेकर व्यापारी, सीएलजी सदस्य सहित आमजन के साथ बैठक की। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह पांडेय के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है। कहा कि अगर पर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति हुड़दंग मचाते है तो उनकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। यहां कनिष्ठ उप प्रमुख मनीष सत्याल, ग्राम प्रधान सुनील सत्याल, ग्राम प्रधान नवीन चंद्र पाठक, प्रधान सुनील सिंह कार्की, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश राम, गंगा सिंह मेहता, दामोदर भट्ट, भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, सुनील गोस्वामी, भवान सिंह अल्मिया, मनोहर सिंह रावत, भानु पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

