पिथौरागढ़,27 फरवरी (आरएनएस)। सीमांत में आगामी सात मार्च तक राशन कार्ड से लेकर नई दुकान से संबंधित कोई काम नहीं होगा। शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में माइर्गेट किया जाना है। इस कारण आरसीएमएस पोर्टल पर होने वाले सभी कार्य बाधित रहेंगे। बताया कि इस प्रकिया में राशन वितरण में कोई व्यवधान नहीं होगा। राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

