पिथौरागढ़,27 फरवरी (आरएनएस)। नगर के जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड शिविर आयोजित किया गया। जनपद के अलावा डीडीहाट, बेरीनाग, थल और अन्य क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं। महिलाएं पर्चा लेकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं और बारी-बारी से उनका अल्ट्रासाउंड किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

