पिथौरागढ़,27 फरवरी (आरएनएस)। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी ने कोतवाली गंगोलीहाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ जोशी ने अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यों व लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की, और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बाद में सीओ जोशी ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली, और उनके समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

