पिथौरागढ़,27 फरवरी (आरएनएस)। चिटगल के सैम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि बीते 24 फरवरी को मंदिर से दान पात्र चोरी हुआ है। इसके अलावा मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से का भी ताला तोडऩे का प्रयास किया गया है। पूर्व में बीते पांच जनवरी को भी मंदिर से चोरी का प्रयास किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। प्रधान ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाने में भी तहरीर भी दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

