रुड़की,27 फरवरी (आरएनएस)। प्राइमरी स्कूल बूडपुर जट के बाहर खेल रहे युवकों की क्रिकेट बॉल अचानक स्कूल परिसर में चली गई। इस पर एक युवक बॉल मांगने परिसर के अंदर गया तो अंदर हॉकी खेल रहे दो युवकों ने गाली-गलौज कर उस पर हमला कर दिया। घायल युवक का हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूडपुर जट निवासी किशन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी की शाम उनका पुत्र अंशुल प्राइमरी स्कूल के बाहर अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान क्रिकेट की बॉल स्कूल परिसर के अंदर चली गई। अंशुल बॉल लेने अंदर गया, तो वहां पहले से हॉकी खेल रहे अक्षय राठी और किट्टू ने उसे रोक लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

