रायपुर, 15 मई (आरएनएस)। प्रतिवर्षानुसार इस श्री शनिदेव जी का जन्मोत्सव 16 मई 2026 (शनिवार) को एसएमसी हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड, शंकर नगर, रायपुर स्थित शनिदेव मंदिर में भव्य आयोजन के साथ मनाया जायेगा।
शनिवार का दिन, ज्येष्ठ माह की अमावस्या एवं शनिदेव जन्मोत्सव तीनों का अनोखा संयोग इस अवसर को अत्यंत महत्वपूर्ण बना रहा है। यह दिन न्याय के देवता शनि देव की पूजा, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।
श्री शनिदेवजी के वस्त्र विशेष रूप से गुजरात से बनकर आये हैं तथा बंगाल के कारीगरों द्वारा फूलों से पूरा मंदिर प्रांगण सजाया जायेगा।
इस शुभ अवसर पर मंगल आरती सुबह 7 बजे, हवन सुबह 9 बजे, विशेष पुष्प श्रृंगार, तेल अभिषेक- दिनभर, प्रसादी भंडारा दोपहर 12 बजे से, महा आरती शाम 7 बजे, का आयोजन किया गया है। अमावस्या तिथि विशेष मासिक ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।
वर्तमान में कुम्भ, मीन एवं मेष राशि में शनिदेव जी की साढ़ेसाती और सिंह एवं धनु राशि मे अढैया दशा चल रही है। अत: इन राशियों के जातकों को इस शुभ अवसर पर शनिदेव जी का दर्शन और पूजन करना शुभ फलदायी है। सभी भक्तगण शनिदेव जी का तेल अभिषेक कर अपने कष्टों क निवारण कर सकते हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

