बालोद, 15 मई (आरएनएस)। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र स्थित खरखरा जलाशय में मछली पालन कार्य के दौरान एक बुजुर्ग मजदूर की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहारी लाल सलाम (75 वर्ष) निवासी अन्नपूर्णा पारा, जिला कांकेर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बिहारी लाल सलाम जलाशय में बने गेज में मछलियों को दाना डालने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की गई। बाद में शव को बाहर निकाला गया।
घटना को लेकर मछली पालन कराने वाले ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर को बिना सुरक्षा जैकेट के ही पानी में भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग मजदूर ने पानी में जाने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे काम पर भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

