रुड़की,27 फरवरी (आरएनएस)। एक महिला ने अपने दूसरे पति पर डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा रोड पर एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले सौतेले पिता ने नफरत के चलते उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने पीडि़त मां की तहरीर पर आरोपी पति और उसके रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को गुरुवार देरशाम दी तहरीर में पीडि़त महिला आसमा ने बताया कि उसका दूसरा विवाह कुछ माह पहले बिझौली गांव के पास एक भट्टे पर रहने वाले फैजान से हुआ था। बताया कि उसका पहले पति सलमान से डेढ़ साल का बेटा वाहीब था। आसमा फैजान के साथ लंढौरा रोड एक भट्टे पर रह रही थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

